ताज़ा खबर

"चंगेज़ खान: इतिहास का सबसे खूंखार योद्धा और उसकी विनाशलीला"

VIEWS - 171
Mindfresh News April 27, 2025 02:32 AMब्लॉग

अगर आप इतिहास के 10 सबसे खूंखार और निर्दयी शासकों की बात करें, तो उनमें सबसे पहला नाम लगभग हर जगह चंगेज़ खान का ही आता है।

सोचिए, उसने कितना युद्ध किया होगा कि घोड़ों और तलवारों के सहारे कुल मिलाकर लगभग 40 मिलियन (4 करोड़) लोगों को मार डाला, पूरी दुनिया में!

कहा जाता है कि जब वह ईरान में घुसा था, उस समय ईरान की आबादी लगभग 25 लाख थी। लेकिन जब वह वहाँ कत्लेआम मचाकर निकला, तो केवल ढाई लाख लोग ही बचे थे।

उसके बारे में कहा जाता है कि वह जहाँ भी घुसता था, वहाँ न केवल पुरुषों को बल्कि महिलाओं, बच्चों, बूढ़ों, यहाँ तक कि पालतू पशुओं — कुत्ते, बिल्ली, गाय, घोड़े — सभी को मार देता था।

चंगेज़ खान का मानना था कि किसी पुरुष का पौरुष इस बात से तय होता है कि उसने अपने जीवनकाल में कितने संतान उत्पन्न किए।

उसने खुद ढेरों संतानें उत्पन्न कीं। आज के समय में हर 200 में से 1 व्यक्ति में चंगेज़ खान का डीएनए पाया जाता है।

इस हिसाब से आज दुनिया में लगभग 16 मिलियन (1.6 करोड़) लोग ऐसे हैं, जिनमें चंगेज़ खान का डीएनए मौजूद है।

जरुर पढ़ें