2025 में 10 लाख रुपए के नीचे आने वाली कार सेगमेंट में कंपटीशन तेज होने वाला है क्योंकि मारुति, हुंडई, टाटा, रेनो, निसान जैसी कंपनियां नई-नई गाड़ियां लॉन्च करने के लिए तैयार हैं। ये कार्स कॉम्पिटिटिव प्राइसेज़ और शानदार फीचर्स के साथ आएंगी और मार्केट में धूम मचाने वाली हैं। बायर्स के लिए बहुत सारे ऑप्शंस मिल जाएंगे। अगर आपका बजट 10 लाख रुपए या उससे नीचे है तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी 6 अपकमिंग कार्स के बारे में जो 2025 में 10 लाख रुपए के अंदर लॉन्च होंगी।
क्या है उनकी एक्सपेक्टेड प्राइस, क्या फीचर्स मिल सकते हैं और क्या उनकी सेफ्टी रेटिंग्स हैं — यह सब आपको बताएंगे। तो शुरू करते हैं पोस्ट को। इससे पहले अगर आप पोस्ट पर नए हैं तो पोस्ट को शेयर जरूर कर लीजिए।
शुरुआत करते हैं हुंडई वेन्यू के साथ: हुंडई वेन्यू की नई जनरेशन को 2025 के अक्टूबर या नवंबर में लॉन्च किया जाएगा यानी फेस्टिवल सीजन में। पहली बार इसे इंडिया में 2019 में लॉन्च किया गया था। इसके बाद इसे हाल ही में अपडेट भी मिला था। अब फाइनली यह एक कंप्लीटली नया डिज़ाइन लेवल 2 एडवांस फीचर्स के साथ आ सकती है। इंटीरियर में भी सेफ्टी और अपील को बेहतर किया जाएगा। ओवरऑल यह एक टॉप सेलिंग कॉम्पैक्ट SUV है।
नए मॉडल की डिज़ाइन अपडेट के साथ इसकी कीमत भी थोड़ी ज्यादा हो सकती है। एक्सपेक्टेड प्राइस 8.50 लाख से शुरू होकर 11 लाख रुपए तक जा सकती है। यह टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेज़ा, XUV300, और मैग्नाइट जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी। इसका लॉन्च अभी ऑफिशियली कंफर्म नहीं हुआ है लेकिन टेस्टिंग इमेज सामने आ चुकी हैं। 2019 में ऑस्ट्रेलिया NCAP में इसे 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली थी।
अब बात करते हैं दूसरी गाड़ी की — टाटा अल्ट्रोज़ फेसलिफ्ट: टाटा अल्ट्रोज़ फेसलिफ्ट भी लॉन्च के लिए तैयार है। इसकी टेस्टिंग कई महीनों से चल रही है। इसमें मेजर डिज़ाइन चेंज होंगे जैसे नई हेडलाइट्स, DRLs, फ्रंट ग्रिल, बंपर, बोनट, अलॉय व्हील्स और रियर साइड अपडेट। इंटीरियर में स्टीयरिंग व्हील और टचस्क्रीन सिस्टम को भी अपडेट किया जाएगा।
क्योंकि प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में कंपटीशन बढ़ गया है, इसलिए इसके कुछ टॉप फीचर्स अब मिड या बेस वेरिएंट्स में भी मिल सकते हैं। एक्सपेक्टेड प्राइस 6.50 लाख से शुरू होकर 10 लाख रुपए तक जा सकती है। इसका मुकाबला Hyundai i20, Baleno, और Glanza से होगा। जून या जुलाई 2025 में इसे लॉन्च किया जा सकता है।
अब बात करते हैं रेनो काइगर की: रेनो काइगर कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में आती है और इसकी सेल्स भी ठीक-ठाक हैं। इसमें अच्छे फीचर्स, बेहतर डिजाइन और ठीक-ठाक सेफ्टी मिलती है। अब इसे भी अपडेट किया जा रहा है जिसमें एक्सटीरियर डिज़ाइन के मेजर चेंजेस होंगे। इसके इंजन ऑप्शंस में 1.0L पेट्रोल और टर्बो पेट्रोल जारी रहेंगे। एक्सपेक्टेड प्राइस 6.50 लाख से लेकर 9.50 लाख रुपए तक होगी। इसका मुकाबला Magnite, Venue, Nexon और Fronx जैसी गाड़ियों से होगा। इसे 2022 में 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली थी।
अब बात करते हैं मारुति सुज़ुकी फ्रोंक्स की: मारुति सुज़ुकी फ्रोंक्स को अप्रैल 2023 में लॉन्च किया गया था और यह पहले से ही काफी सफल रही है। अब इसका हाइब्रिड वर्जन लॉन्च किया जाएगा जिसमें 1.2L Z-सीरीज़ पेट्रोल इंजन मिलेगा हाइब्रिड सेटअप के साथ। यह इसकी फ्यूल एफिशिएंसी को काफी बेहतर बना देगा। डिजाइन और फीचर्स में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
हाइब्रिड वर्जन की कीमत 9.50 लाख से 12 लाख रुपए तक हो सकती है। मार्केट में इसका सीधा मुकाबला Nexon, Venue, XUV3XO और Toyota Taisor जैसी कार्स से होगा। गौरतलब है कि Taisor, Fronx का ही रीबैज वर्जन है। दिसंबर 2025 तक इसका हाइब्रिड वर्जन लॉन्च हो सकता है।
अब बात करते हैं निसान की अपकमिंग MPV की: निसान 2025 के अंत तक एक नई कॉम्पैक्ट MPV लॉन्च करने वाला है, जो Renault Triber के प्लेटफार्म पर आधारित होगी। यह 7-सीटर सेगमेंट में आएगी और इसकी डिज़ाइन निसान के ग्लोबल प्रोडक्ट्स की तरह होगी। एक्सपेक्टेड प्राइस 7 लाख से 10 लाख रुपए तक हो सकती है। इसका मुकाबला Triber, Ertiga बेस वेरिएंट और Rumion जैसी MPVs से होगा।
अब बात करते हैं निसान मैग्नाइट के CNG वर्जन की: निसान मैग्नाइट को फेसलिफ्ट तो नहीं मिला है लेकिन अब इसका फैक्ट्री फिटेड CNG वर्जन मई 2025 में लॉन्च किया जाएगा। यह ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट और बजट फ्रेंडली होगा। इसकी एक्सपेक्टेड प्राइस 7 लाख से शुरू होकर 8.50 लाख रुपए तक जा सकती है। मार्केट में यह Tata Punch CNG और Exter CNG को टक्कर देगी। मैग्नाइट को 2022 में 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली थी।
तो यह थीं 2025 में आने वाली टॉप 6 बजट कार्स। अगर आप ऐसी गाड़ियों की तलाश में हैं जो फीचर्स, सेफ्टी और बजट तीनों का संतुलन रखें, तो ये आपके लिए अच्छे ऑप्शंस हो सकते हैं।
अगर आप पोस्ट पर नए हैं तो पोस्ट को लाइक और पोस्ट को शेयर जरूर करें ताकि आने वाली सभी अपडेट्स आप तक पहुंच सकें।