क्या आपने कभी सोचा है कि जो सीमेंट से आपका घर बनता है, वो फैक्ट्री में कैसे बनता है? चलिए, आपको इसकी पूरी प्रक्रिया बताते है।
सीमेंट बनाने के लिए चूना पत्थर, क्ले, सिलिका और आयरन ऑक्साइड जैसे कच्चे माल का इस्तेमाल किया जाता है। इन्हें बड़ी-बड़ी मशीनों से पीसा जाता है और पाउडर में बदला जाता है।
इसके बाद, इस मिश्रण को एक विशाल भट्टी में डाला जाता है, जहां इसे 1400 से 1500 डिग्री सेल्सियस तक गर्म किया जाता है। इस प्रक्रिया में यह क्लिंकर में बदल जाता है।
अब इस क्लिंकर को जिप्सम के साथ मिलाकर बारीक पाउडर में पीसा जाता है। और बस! तैयार हो जाता है मजबूत और टिकाऊ सीमेंट |
अंत में, सीमेंट को बैग्स में पैक किया जाता है और फिर इसे आपके घर बनाने के लिए भेज दिया जाता है।
तो अगली बार जब आप अपने घर को देखें, तो याद रखें कि इसके पीछे कितनी मेहनत और टेक्नोलॉजी लगी है|
इसे भी पढ़ें - अंतरिक्ष स्टेशन को अंतरिक्ष में कैसे ले जाया जाता है?
अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया हो, तो इसे लाइक करें, शेयर करें धन्यवाद।